फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Journalist commits suicide in Rajpura of Punjab

पत्रकार ने की आत्महत्या: मरने से पहले बनाया वीडियो, कांग्रेस के पूर्व विधायक और बेटे पर लगा बड़ा आरोप

Fri, 11 Nov 2022 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 08:32 PM IST
सार

पंजाब के राजपुरा में एक पत्रकार ने आत्महत्या कर ली। इस खबर की सूचना मिलते ही राजपुरा में ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज और उनके बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Journalist commits suicide in Rajpura of Punjab
पत्रकार रमेश शर्मा ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और उनके बेटे निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज समेत करीब छह लोगों से तंग आकर राजपुरा के पत्रकार रमेश शर्मा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं रमेश शर्मा कितने दुखी थे उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मरने से पहले आरोपियों के खिलाफ वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाया और सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा।

विज्ञापन


पुलिस का कहना कि रमेश शर्मा को आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और उनके बेटे निर्भय सिंह मिल्टी समेत करीब छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिंद्रगंज रोड निवासी पत्रकार रमेश कुमार शर्मा का सुबह एक वीडियो वायरल होने से शहर में हड़कंप मच गया। एक मिनट 44 सेकेंड के वीडियो में आरोप लगाया गया कि पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने करीब 40 महीने पहले उसकी दुकान पर अवैध कब्जा कर बेरोजगार कर दिया था जबकि पूर्व विधायक के बेटे निर्भय सिंह मिल्टी के कहने पर 30 हजार रुपये महीना न देने पर उसका ढाबा तक बंद करवा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में बताया कि उसने संजीव गर्ग से सवा पांच लाख रुपये लेने हैं। बता दें कि संजीव गर्ग की दुकान रमेश ने किराये पर ले रखी थी। पूर्व विधायक कंबोज ने मालिक संजीव गर्ग पर दबाव बनाकर दुकान खाली करवा ली और करीब सवा पांच लाख का दुकान में रखा सामान उठवा लिया। वहीं वीडियो में कहा कि अवतार सिंह नकली फ्रीडम फाइटर बना है। 

लवकेश कपूर उसका भाई भूपिंद्र कपूर तंग करते हैं। आरोप है कि सभी लोगों की शिकायत की थी लेकिन आरोपी मिलीभगत कर कई तरह के केस डालकर उन्हें और परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें मरने के लिए मजबूर कर दिया है। इसलिए दुखी होकर वह मरने जा रहे हैं। परिवार, रिश्तेदारों के अलावा पत्रकार भाईचारे से निवेदन किया कि मेरा अंतिम संस्कार तब तक न करें जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज न हो जाए। 

बड़े दुखी मन से कहा कि वह सुसाइड नोट भी लिखकर जा रहे हैं। रामेश शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार व शहर में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार वालों ने रमेश कुमार शर्मा को तलाशने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक शिवाजी पार्क में रमेश शर्मा जहरीला पदार्थ निगल चुके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी थाना के एसएचओ राकेश कुमार शर्मा पुलिस टीम समेत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया।
 
क्या कहते हैं एसएचओ 
इस संबंध में संपर्क करने पर सिटी थाना के एसएचओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की पत्नी अनीता शर्मा की शिकायत पर पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, उसके बेटे निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज, संजीव गर्ग, भूपिंद्र कपूर, लवकेश कपूर, अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed