फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jessica lal murderer manu sharma got married

जेसिका के हत्यारे मनु शर्मा ने रचाई शादी

Sun, 26 Apr 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Apr 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
jessica lal murderer manu sharma got married

जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा हत्यारा मनु शर्मा (सिद्धार्थ वशिष्ठ) ने मुंबई की लड़की से शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि यह शादी चंडीगढ़ के एक होटल में हुई। सुत्रों के मुताबिक शादी के मौके पर केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे।

विज्ञापन


दिल्ली में मॉडल जेसिका लाल हत्या के दोषी और तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा दो सप्ताह के लिए पेरौल पर बाहर आकर मुंबई की लड़की से शादी कर ली है। सुत्रों के मुताबिक यह शादी बीते 22 अप्रैल को चंडीगढ़ के एक होटल में हुई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के प्रावधान के मुताबिक कैदियों को शादी करने की छूट है। इसी छूट के तहत मनु शर्मा ने यह शादी की है। बताया जा रहा कि शर्मा और लड़की एक दूसरे को बीते 12 वर्षों से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बारे में मनु शर्मा के परिजन और उसके करीबी न तो खबर की पुष्टि कर रहे हैं और न ही इससे इनकार कर रहे हैं। पुछने पर वो कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं।

शराब परोसने से मना किया तो मार दी गोली

jessica lal murderer manu sharma got married

मनु शर्मा बीते वर्ष कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले दिग्गज नेता विनोद शर्मा का बेटा है। विनोद शर्मा किसी समय कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। जिन्हें जेसिका लाल हत्याकांड के बाद मंत्रिमंडल से बाहर होना पड़ा था।

29 अप्रैल 1999 को मनु शर्मा ने मॉडल और बार ओनर जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेसिका लाल की हत्या दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में कुतुब कोलोनाडे में सोशलाइट बीना रमानी के स्वामित्व वाले टैमरिंड कोर्ट में हुई थी।

दरअसल बार बंद होने के समय जेसिका लाल ने मनु शर्मा को शराब परोसने से मना कर दिया था। इस बात से गुस्‍से में आकर मनु शर्मा ने उसे गोली मार दी। जेसिका की मौत मौके पर ही हो गई इस मामले में निचली अदालत ने फरवरी 2006 में उसे बरी कर दिया था।

इससे देशभर में गुस्से की लहर फैल गई थी। बाद में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए केस को फिर से खोला और कानूनी प्रक्रिया के बाद मनु शर्मा को हत्या का दोषी पाया। सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed