फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   jat violence: 4 jat leader arrested for violence

आंदोलन में हिंसा करने वाले नपने शुरू, युवा जाट नेता 4 गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
jat violence: 4 jat leader arrested for violence
arrest - फोटो : demo

फतेहाबाद में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोड जाम करने और भूना में तहसील कार्यालय जलाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के जिला युवा प्रधान बलवान सिंह लंबोरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इन लोगों को दिल्ली से लौटते समय हांसी के पास गिरफ्तार किया। इसकी सूचना मिलने पर भारी संख्या में जाट समुदाय के लोग लघु सचिवालय पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम करीब चार बजे आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की सूचना मिलते ही जाट समुदाय के लोगों ने कोर्ट में घुसने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने  कोर्ट परिसर के मुख्य गेट और वकीलों के चैंबर के ताला लगा दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि डीसी व एसपी ने सुबह कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन चुपके से युवकों को कोर्ट में पेश कर उनके साथ धोखा किया है। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने कोर्ट के पिछले गेट से आरोपियों को पेश किया। शाम पांच बजे अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक को स्थिति से अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने एलान कर दिया कि मंगलवार से लघु सचिवालय के सामने जाट समुदाय की ओर से धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारियों के विरोध में रणनीति बनाई जाएगी। 


जाट नेता बोले, डीसी-एसपी ने किया धोखा
युवा जिला प्रधान बलवान सिंह, ढाणी सांचला निवासी सुधीर, सतपाल निवासी ढाणी सांचला तथा राकेश ढाणी भोजराज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में जाट समुदाय के लोग लघु सचिवालय में पहुंच गए। ये लोग जैसे ही उपायुक्त कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस फोर्स ने आगे बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त एनके सोलंकी से मिला। उन्होंने एसपी ओपी नरवाल से भी मुलाकात की।

जाट नेताओं के अनुसार, अधिकारियों ने जाट समुदाय के लोगों को सरकार से बात कर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया है। डीसी और एसपी से मिलने वालों में अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव रामभगत मलिक, प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका, हिसार जिला अध्यक्ष कृष्ण किरमारा सहित 11 लोग शामिल रहे।


 वकील से सूचना पाकर कोर्ट की ओर बढ़े लोग
एसपी और डीसी से आश्वासन पाकर जाट समुदाय के लोग लघु सचिवालय के पार्क में बैठ गए। बताया जा रहा है कि एक वकील ने आकर जाट समुदाय के लोगों को सूचना दी कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अभी कोर्ट में पेश किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लोग कोर्ट के पास पहुंच गए। जैसे ही वे अंदर घुसने लगे तो पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। तनाव को देखते हुए लघु सचिवालय तथा कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर शाम तक जाट समुदाय के लोग लघु सचिवालय के पार्क में डेरा जमाए बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed