फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jammu & kashmir principal secretary robbed in ludhiana

जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सचिव से पंजाब में लूट

Sat, 19 Dec 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 19 Dec 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
jammu & kashmir principal secretary robbed in ludhiana

जम्मू कश्मीर के प्रिंसिपल सचिव कल्चरर आईएएस अधिकारी प्रमोद जैन से पंजाब में लूट का मामला सामने आया है। दिल्ली से जम्मू जाते समय लुधियाना में उनकी कार से किसी ने उनका रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया।

विज्ञापन


बैग उस समय उड़ाया गया, जब जैन शिवपुरी चौक पर माथा टेकने रुके थे। जब वह जालंधर पहुंचे तो बैग गायब देख उन्होंने गाड़ी घुमाई और धार्मिक स्थल पर दोबारा पहुंचे, लेकिन बैग नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आईएएस अधिकारी की कार से बैग गायब होने की सूचना मिलते ही एसीपी ईस्ट गुरजीत सिंह और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से जम्मू जा रहे थे, धार्मिक स्थल पर रुके थे

jammu & kashmir principal secretary robbed in ludhiana

जम्मू-कश्मीर में प्रिंसिपल सचिव कल्चरर तैनात प्रमोद जैन ने दिल्ली से अपने घर का सामान शिफ्ट किया था। वह दिल्ली से टेंपो लोड करवा कर खुद पत्नी के साथ अपनी कार में जम्मू के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने शिवपुरी चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकना था।

वह लुधियाना पहुंचे और धार्मिक स्थल के बाहर गाड़ी खड़ी कर माथा टेकने अंदर चले गए। उनका ड्राइवर भी उन्हीं के साथ अंदर चला गया। कुछ समय वहां रुकने के बाद वे जम्मू के लिए रवाना हो गए। प्रमोद जैन और उनकी पत्नी जालंधर के पास पहुंचे तो पाया कि कार में पड़ा बैग गायब है।

उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो उसे भी कुछ नहीं मालूम था। उन्होंने ड्राइवर को दोबारा गाड़ी लुधियाना ले जाने के लिए बोला। जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को बैग के बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

प्रमोद के अनुसार उनके बैग में साढ़े चार लाख रुपये की नगदी, उनकी पत्नी का मोबाइल फोन, ब्रेसलेट और अन्य कीमती सामान था। एसीपी गुरजीत सिंह ने कहा कि वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed