{"_id":"60f189848ebc3e70150be1ee","slug":"jalandhar-youth-died-due-to-drowning-in-lake-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जालंधर के युवक की यूक्रेन में झील में डूबने से मौत, दो माह पहले स्टडी वीजा पर गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: जालंधर के युवक की यूक्रेन में झील में डूबने से मौत, दो माह पहले स्टडी वीजा पर गया था
Fri, 16 Jul 2021 07:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:13 PM IST
सार
जिंदगी संवारने यूक्रेन गया जालंधर का युवक हादसे का शिकार हो गया। पैर फिसलने से उसकी झील में डूबने से मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अब यूक्रेन से युवक का शव लाने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के युवक संजू की यूक्रेन में झील में डूबने से मौत हो गई। दो माह पहले ही संजू स्टडी वीजा पर यूक्रेन गया था, जहां उसका पैर फिसल गया और वह झील में डूब गया। उसका शव भारत लाने के लिए जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने पांच लाख रुपये मांगे तो भड़के परिजनों ने ट्रैवल एजेंसी घेर ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवक का सही मेडिकल इंश्योरेंस नहीं किया गया था, जिस वजह से उसके शव को भारत लाने का खर्चा नहीं मिल रहा। मामला काफी बढ़ गया तो पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रैवल एजेंसी मालिक ने मदद का भरोसा दिया। माडल टाउन के रहने वाले बंटी ने बताया कि उनका छोटा भाई संजू सांई ओवरसीज के जरिये स्टडी वीजा पर यूक्रेन गया था।
विज्ञापन
वहां झील में डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई का वहां सही इलाज नहीं हुआ। उसका मेडिकल इंश्योरेंस थोड़ा था, जब वो रुपये खत्म हो गए तो उसका इलाज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी और पुलिस उनके साथ ट्रैवल एजेंसी आ गई, मौके पर काफी तनावपूर्ण माहौल बन गया।
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंसी मालिक पलविंदर सिंह ने कहा कि मेडिकल इंश्योरेंस में शव लाने का खर्चा शामिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि यूक्रेन व भारत के दूतावास इस बाबत आपस में संपर्क कर रहे हैं और संजू का शव भारत लाने के लिए पूरी मदद करेंगे।