फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jail Warden burn himself at jail gate

जेल के गेट पर वार्डन ने खुद को लगाई आग

Thu, 26 Jun 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 26 Jun 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
jail Warden burn himself at jail gate

जिला जेल के गेट पर वीरवार सुबह करीब तीन बजे जेल वार्डन (सिपाही) राकेश कुमार ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वार्डन पिछले कई दिनों से गैर हाजिर होने की वजह से चार्जशीट चल रहा था। पुलिस ने वार्डन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीएसपी जेल जसंवत सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि झज्जर निवासी सिपाही राकेश कुमार 15 दिन से ड्यूटी पर गैर हाजिर चल रहा था। आरोप है कि उसने क्लर्क स्टाफ सदस्यों से दुर्व्यवहार किया। जिस कारण उसे चार्जशीट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह करीब तीन बजे राकेश कुमार जेल के गेट पर पहुंचा। जब उसने अंदर जाने का प्रयास किया, तो वहां तैनात कर्मचारियों ने उसे जाने से रोक दिया। आरोप है कि राकेश ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

इसके बाद उसने अपनी कमीज उतारकर खुद को आग लगा दी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग को बुझाया और उसे जगाधरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शहर पुलिस ने राकेश के खिलाफ भादंसं की धारा 309 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि पुलिस ने डीएसपी की शिकायत पर जेल के वार्डन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।


तीन महीने पहले हुआ था तबादला
डीएसपी के मुताबिक करीब तीन महीने पहले ही राकेश का तबादला जगाधरी जेल में हुआ। ठीक से ड्यूटी न देने की वजह से उसे जगाधरी भेजा था। लेकिन उसने यहां पर भी अपना पहले जैसा रवैया रखा। हालांकि उसे कई बार समझाया गया, लेकिन स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed