फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jail imprisonment to btech student of jalandhar in snatching case at chandigarh

BTech के स्टूडेंट को डेढ़ साल की जेल, जानिए क्या है मामला?

Wed, 04 Jan 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
jail imprisonment to btech student of jalandhar in snatching case at chandigarh
jail
बीटेक के स्टूडेंट को चंडीगढ़ जिला अदालत ने डेढ़ साल की सजा सुनाई और एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोषी मूलरूप से जालंधर का रहने वाला है और चंडीगढ़ में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसके खिलाफ सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, एक मई 2015 को स्नैचिंग की वारदात के बाद पुलिस ने शहर में नाके लगा रखे थे।
विज्ञापन


इस दौरान सेक्टर-21 में पेट्रोल पंप के पास एक युवक बुलेट पर आते दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह बाइक वापस मोड़ने लगा। इस दौरान वह गिर पड़ा था। इस पर पुलिस ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम ने उससे बुलेट के कागजात मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने बाइक पर लगे नंबर की जब जांच कराई तो वह कार का निकला था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम शिवम शर्मा और जालंधर का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह दोस्त से थोड़ी देर के लिए बाइक मांग कर लाया था। इसके बाद वह स्नैचिंग की नियत से उसकी नंबर प्लेट बदलकर घूम रहा था। लेकिन, इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed