फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ITI student committed suicide to jump ahead of train in Bhiwani

घर फोन कर आईटीआई छात्र बोला- कभी लौट कर नहीं आऊंगा और फिर लगा दी छलांग

Sun, 19 May 2019 03:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
ITI student committed suicide to jump ahead of train in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भिवानी-हिसार रेलमार्ग पर आईटीआई के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि छात्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था जिससे वह पिछले कुछ दिनों से आईटीआई भी नहीं जा रहा था। ट्रेन के आगे कूदने से पहले छात्र ने घर फोन पर परिजनों से कहा कि अब कभी वापस नहीं आऊंगा। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के शव का शनिवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


चरखी दादरी जिला के गांव छपार निवासी 18 वर्षीय प्रवीण कुमार तोशाम आईटीआई का छात्र था। मृतक प्रवीण के पिता प्रताप सिंह व भाई संदीप ने बताया कि प्रवीण कई दिनों से आईटीआई नहीं जा रहा था। इस बात का पता उन्हें कल ही लगा था। इस पर जब प्रवीण से आईटीआई नहीं जाने का कारण पूछा तो वह बिना बताए ही घर से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका देर रात आठ बजे फोन आया कि अब वह वापस घर नहीं आएगा। प्रवीण ने बवानीखेड़ा और भिवानी के बीच रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी एचसी विष्णु ने बताया कि शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता व भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed