{"_id":"644fefd2f8bb7805770e1cd7","slug":"instagram-star-jasneet-kaur-fellow-congress-leader-arrested-in-ludhiana-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर का साथी कांग्रेस नेता गिरफ्तार, ऐसे कारोबारियों को करते थे ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर का साथी कांग्रेस नेता गिरफ्तार, ऐसे कारोबारियों को करते थे ब्लैकमेल
Mon, 01 May 2023 10:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 May 2023 10:34 PM IST
सार
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि जसनीत कौर के गिरफ्तार होने के बाद ही लक्की संधू का नाम सामने आया था। लक्की संधू फरार चल रहा था। उसने सोशल मीडिया पर लाइव होकर यह भी कहा था कि वह यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ने वाला है और उसे फंसाने के लिए विरोधी ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
जसनीत कौर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के कारोबारी को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की मांगने वाली इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर का साथी कांग्रेस नेता लक्की संधू को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संधू को कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड से दबोचा है। अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार लक्की संधू के कई गैंगस्टरों से संबंध हैं। लक्की संधू पहले ही इन आरोपों को गलत बता चुका है और सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी सफाई दे चुका है कि उसे फंसाया जा रहा है। लक्की संधू पर आरोप है कि जसनीत कौर को मोहरा बना कर कारोबारियों को गैंगस्टरों से धमकियां दिलवाता था।
विज्ञापन
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि जसनीत कौर के गिरफ्तार होने के बाद ही लक्की संधू का नाम सामने आया था। लक्की संधू फरार चल रहा था। उसने सोशल मीडिया पर लाइव होकर यह भी कहा था कि वह यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ने वाला है और उसे फंसाने के लिए विरोधी ऐसी हरकतें कर रहे हैं। इस समय उसके पास हथियार है और वह अपना लाइसेंस भी रिन्यू नहीं करवा पाया था।
विज्ञापन
पहले फोटो भेजती फिर चैटिंग कर फंसाती थी
जसनीत कौर उर्फ राजवीर काफी शातिर दिमाग की महिला है। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो डालने के बाद जब वह अपना फोन चेक करती और फालोअर्स में से प्रोफाइल चेक कर मैसेज करती। पहले उसे फोटो भेजे जाते और उसके बाद चैटिंग की जाती थी। बाद में सामने वाले को जाल में फंसा कर पैसे मांगे जाते थे। जांच में यह भी पता चला है कि जसनीत के पास एक 75 लाख की बीएमडब्ल्यू कार भी है। इसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वह किसकी है और किसके पैसों से खरीदी गई है। वहीं पैसे न देने पर गैंगस्टरों से धमकी भी दिलवाती है।