फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector died in road accident in Jind of Haryana

जींद में दर्दनाक हादसा: मुख्यमंत्री आवास पर तैनात इंस्पेक्टर की ट्रक से कुचल कर मौत, गांव गोसाई खेड़ा के पास हुआ हादसा

Sun, 05 Jun 2022 08:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Inspector died in road accident in Jind of Haryana
जयबीर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसाई खेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर करेला निवासी जयबीर (50) की हादसे में मौत हो गई। वे जुलाना में शादी समारोह में शिरकत करके बाइक पर जींद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने उनको टक्कर मार दी और कुचल दिया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। जयबीर को सोमवार सुबह ही ड्यूटी पर पंचकूला जाना था। मूलरूप से गांव करेला निवासी जयबीर मुख्यमंत्री हाउस पंचकूला में सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


वे फिलहाल जींद में विजय नगर में रहते थे। शनिवार देर शाम को वे अपने घर आए थे। रविवार सुबह वे बाइक पर जुलाना में अपने एक परिचित के यहां शादी में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह जींद लौट रहे थे। जब वह गोसाई खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और उनको कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
जींद के रुपगढ़ गांव से बीमार मां कृष्णा को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ला रहे युवक सतीश की बाइक को झांझ गांव के पास शनिवार देर रात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में महिला को पीजीआई भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सदर थाना पुलिस को दिए बयान में रुपगढ़ गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात नौ बजे अपनी बीमार मां कृष्णा को दवाई दिलवाने के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में आ रहा था। जब वह झांझ गांव के नजदीक पहुंचा तो वहां पर पीछे से आ रहे एक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सतीश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed