फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inside story and truth of firing in PU campus

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी के पीछे पटियाला विवाद

Mon, 11 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
inside story and truth of firing in PU campus
पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग - फोटो : amar ujala

पीयू गोलीकांड की चिंगारी कुछ दिनों पहले पटियाला में सुलगी थी। वहां, पूसू और सोई के बीच विवाद हुआ था। पंजाब युनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी के पीछे वह विवाद ही बताया जा रहा है। पीयू गोली कांड की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में पुलिस ने यह बात कही है। पीयू में आठ गोलियां दागी गई थीं जिनमें लोग घायल हुए थे। वहीं , इस मामले में गिरफ्तार पुसु स्टेट प्रेसिडेंट रेशम सिंह गोदारा और नवलदीप को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीयू कैंपस में फैशन शो के बाद गोलीबारी और मारपीट की घटना के पीछे पटियाला में हुआ विवाद था। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि पटियाला में पूसु और सोई नेताओं के बीच राजनीतिक कारणों से विवाद हुआ था। हालांकि, यह विवाद बड़ा रूप लेता इससे पहले ही दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने  जान से मारने की कोशिश और आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार पूसू के रेशम सिंह गोदारा और नवलदीप को कोर्ट में पेश करके दो दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस केस में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था और तीन संदिग्ध की संलिप्तता पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस ने वारदात के एक प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज किया है। उसने बताया कि एक पगड़ी वाले युवक ने फायरिंग किया है। पहले उसने चार फायरिंग किया फिर स्टूडेंट सेंटर के पास चार फायरिंग किया। जबकि, इससे पहले वारदात में दो पिस्टल से फायर होने की बात सामने आ रही थी।

पिस्टल और आरोपियों की तलाश:
पुलिस वारदात में शामिल तीनों नामजद आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं, संदिग्ध तीनों आरोपियों की भू्मिका की जांच भी जारी है। इसके साथ अभी तक पता नही चल पाया है कि वारदात में शामिल पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध।  इसके साथ पिस्टल मालिक के बारे में जानकारी जुटाया जा रहा है।


यह है मामला
शुक्रवार शाम को कैंपस में एक फैशन शो के दौरान पूसू और सोई समर्थकों में बहसबाजी हो गई थी। पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था। शो खत्म होने के बाद पुलिस एडमिनिस्ट्रैशन विभाग की पार्किंग में पूसू छात्र संगठन के सदस्यों ने सोई  के कैंपस  प्रेसिडेंट व अन्य पर फायरिंग की थी। जिसमें सोई के कैंपस प्रेसिडेंट मनप्रीत सिंह औलख की जांघ में गोली लगी थी। इस झड़प में तीन अन्य छात्र भी घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed