{"_id":"a76653d7a04a7ad4e9cb0eaf022ed0e0","slug":"innocent-daughter-and-husband-women-escapee-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी, पति को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटी, पति को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए के मकान में रह रही एक प्रवासी महिला अपने पति व दो वर्ष की बच्ची को छोड़ पड़ोस में रह रहे प्रेमी संग भाग गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद पुलिस कोई उचित कदम नहीं उठा रही है। पीड़ित वासी ने दी शिकायत में बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।
उनके पास करीब दो वर्ष की एक बच्ची भी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 30 जनवरी 2014 को अपनी दो वर्ष की बच्ची को छोड़ पड़ोस में रह रहे राम बाबू पुत्र रामफल के साथ भाग गई।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों को भगाने में एक पुलिसकर्मी ने भी साथ दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस के सुविधा सेंटर और स्थानीय पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस इस मामले में उनकी कोई सहायता नहीं कर रही है। थाना प्रभारी अतुल सोनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन