फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indiscriminate firing in nabha hospital, gangster escapeed

अस्पताल में अंधाधुंध फायरिंग कर गैंगस्टर को भगा ले गए साथी

Tue, 29 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 29 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing in nabha hospital, gangster escapeed
फायरिंग कर गैंगस्टर भागा - फोटो : amar ujala

पंजाब के पटियाला में नाभा में सिविल अस्पताल में आए गैंगस्टर पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा को उसके साथी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भगा ले गए। पिंदा को मंगलवार सुबह लेकर आए पुलिस मुलाजिमों में से एक को आरोपियों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दूसरे पुलिस मुलाजिम की आंखों में मिर्च डाल दी और धक्का मार कर उसे घायल भी कर दिया।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से गैंगस्टर व उसके साथियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली नाभा के एएसआई शिवदेव ने बताया कि गैंगस्टर पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा निवासी निहालू वाला जिला जालंधर नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में कत्ल केस में पांच साल की सजा काट रहा था। सोमवार को पिंदा को दाढ़ में दर्द की शिकायत के कारण नाभा के सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए सुबह 11 बजे लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांतों के डाक्टर ने पिंदा के साथ आए पुलिस मुलाजिमों को उसके दांतों का एक्सरे करवाकर लाने को कहा। जब पुलिस मुलाजिम पिंदा को एक्सरे के लिए ले जा रहे थे, उसी समय करीब सवा 11 बजे हथियारों से लैस चार-पांच नौजवानों ने पिंदा को लेकर आए पुलिस मुलाजिम कांस्टेबल निर्मल सिंह की आंखों में मिर्च डाल कर और दूसरे कांस्टेबल दीप चंद के कमर के नजदीक गोली मार कर उसे गंभीर घायल किया और पिंदा को अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भगा ले गए।

एक कांस्टेबल की आंखों में म‌िर्ची झोंकी तो दूसरे को लगी 2-3 गोलियां

Indiscriminate firing in nabha hospital, gangster escapeed
फायरिंग कर गैंगस्टर भागा - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल निर्मल सिंह की आंखों में मिर्ची डालने के बाद आरोपियों ने उसे जोर से धक्का भी मारा, जिससे वह जमीन पर गिर कर घायल हो गया है।

वहीं कांस्टेबल दीप चंद के दो से तीन गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। दीप चंद की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल नाभा के डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया है जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास पिस्टल व रिवाल्वर थे। आरोपियों की ओर से 10 राउंड फायर करने की बात सामने आ रही है।

वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गैंगस्टर पिंदा व उसके साथी बाद में अस्पताल के बाहर खड़ी एक कार में फरार हो गए। आरोपियों के मालेरकोटला की तरफ फरार होने की बात सामने आ रही है। वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू समेत एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया। डीआईजी के मुताबिक जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

जालंधर में एएसई का कत्ल किया था
अप्रैल 2013 में जालंधर के हवेली ढाबा में एएसआई गुरदेव सिंह के कत्ल केस में पिंदा आरोपी है। बाद में पिंदा को पटियाला पुलिस ने एक एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed