फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Navy personnel arrested on charges of rape

दुराचार के आरोप में इंडियन नेवी का कर्मी गिरफ्तार, FB के जरिए हुई थी दोस्ती

Tue, 26 Sep 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy personnel arrested on charges of rape
- फोटो : Demo Photo
शादी के नाम पर दुराचार करने के मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने भारतीय नेवी के जूनियर लेवल के कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कांगड़ा निवासी विजेंदर सिंह (23 वर्ष) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कांगड़ा निवासी 23 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि उसकी दो साल पहले विजेंदर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। विजेंदर उस वक्त इंडियन नेवी में जूनियर लेवल पर गोवा में ट्रेनिंग कर रहा था। दोनों में फेसबुक पर काफी बात होती थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए। कुछ समय बाद पीड़िता पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गई। इसके बाद विजेंदर उससे मिलने यहां आता था।
विज्ञापन


पीड़िता के आरोप के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर सेक्टर-34 के एक होटल में उससे कई बार दुराचार किया। इससे वह गर्भवती हो गई। तीन महीने की गर्भवती होने पर उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हाल ही में नेवी की ट्रेनिंग पूरी की है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed