फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Air force Retired Officer Karnail Singh Pawla Commits Suicide

पत्नी-बहू को सामान लाने कैंटीन भेजा और एयरफोर्स से रिटायर सार्जेंट ने दे दी जान...दो गोलियां मारी

Sun, 17 Feb 2019 12:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Air force Retired Officer Karnail Singh Pawla Commits Suicide
सार्जेंट ने की सुसाइड
पत्नी व बहू को सामने लाने के लिए कैंटीन भेजा दिया और फिर इंडियन एयरफोर्स से रिटायर सार्जेंट करनैल सिंह पावला ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। मामला मोहाली का है। बताया जा रहा है कि 74 वर्षीय मृतक सार्जेंट डिप्रेशन में चल रहे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट, चली हुई गोलियों के खोल, बंदूक व कारतूस कब्जे में ले लिए। फेज-8 थाने में धारा-174 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह घटना सेक्टर-69 के मकान नंबर 1060 के फर्स्ट फ्लोर पर हुई। यहां करनैल सिंह कई सालों से पत्नी व बहू के साथ किराये पर रह रहे थे। वह बोल नहीं पाते थे। सारी बात लिखकर ही परिवार को बताते थे। कई सालों से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बहू को सामान लेने के लिए कैंटीन भेज दिया। इसके बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उन्होंने छाती में मारी। मकान मालिकों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो इस बारे में उनकी पत्नी को फोन पर सूचित किया। पत्नी और बहू मौके पर पहुंचे तब तक करनैल सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पहले लगा सिलिंडर फटा
मकान मालिक परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि करनैल सिंह ने दो गोलियां चलाईं थीं। पहली गोली रसोई के साथ लगते कैमरे पर लगी। उन्हें पहले लगा शायद सिलिंडर फटा हो, लेकिन बाहर आकर देखा तो ऐसा कुछ नहीं था। कुछ समय बाद दूसरी गोली चली तो वह दोबारा बाहर आए और देखा कि करनैल सिंह नीचे गिरे पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलाने के लिए अपनाया अनूठा तरीका

करनैल सिंह तकनीकी माहिर थे। कई नामी प्राइवेट ट्रैक्टर कंपनियों के तकनीकी विभाग में एयरपोर्स से रिटायरमेंट के बाद काम कर चुके थे। उन्होंने अपनी बंदूक से गोली चलाने के लिए अनूठा तरीका तैयार किया। बंदूक लंबी थी। ऐसे में उन्होंने एक स्टिक तैयार की, जिस पर लोहे की कील लगाई। उन्होंने बंदूक के ट्रिगर में कपड़ा फोल्ड कर डाला। माना जा रहा है कि उन्होंने बंदूक को अपनी छाती से सटाकर ट्रिगर में डाले कपड़े को कील वाले डंडे से दबाया जिसके बाद गोली चलने से उनकी मौत हो गई।

बच्चे विदेश में हैं, उनके आने के बाद होगा संस्कार
करनैल सिंह के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। तीनों की शादी हो चुकी है। बेटा रनबीर सिंह और बहू नरिंदर कौर व बेटी जसप्रीत आस्ट्रेलिया में रहते हैं जबकि छोटा बेटा सुखबीर कनाडा में सैटल हैं। उनके आने के बाद ही संस्कार किया जाएगा।

डेढ़ साल पहले ही की थी बेटे की शादी
करनैल सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले ही अपने छोटे बेटे की शादी की थी। पीछे से पूरा परिवार रायपुर जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। बेटा कनाडा चल गया था जबकि बहू दंपति के पास ही रह रही थी। उसने अप्रैल में विदेश जाना था। पूरा परिवार हादसे से सन्न है।

पंजाबी और अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट
करनैल सिंह ने सुसाइड करने से पहले नोट में लिखा कि मैं गन शॉट मौत करनैल सिंह। हालांकि पुलिस ने घर से कुछ डायरी व अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed