फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Department has taken action on two education trusts in Punjab

निजी हित पर खर्च कर रहे थे ट्रस्ट का पैसा, पंजाब के दो एजुकेशन ट्रस्टियों पर आयकर टीम के छापे 

Fri, 29 Jan 2021 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department has taken action on two education trusts in Punjab
आयकर विभाग - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के दो बड़े एजुकेशन ट्रस्ट पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। चंडीगढ़ और पंजाब के कई ठिकानों पर गुरुवार देर रात तक आयकर विभाग की जांच जारी रही। इस दौरान टीम को एक करोड़ रुपये नगद व कई प्रापर्टी के कागजात मिले हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने दावा किया है कि एजुकेशन सोसाइटी से जुड़े लोग ट्रस्ट का पैसा अपने निजी हित में खर्च कर रहे थे। इस बात की सूचना आयकर विभाग को मिली थी। उसके बाद विभाग की कई टीमों ने ट्रस्ट के मालिक व उनके ठिकानों में छापे मारे। हालांकि इस बारे में आयकर विभाग के आला अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है लेकिन इस बात की पुष्टि जरूर की कि ट्रस्ट की जांच चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - रिसर्च में खुलासा : आठ साल में 904 शोध संस्थानों ने 1961 पेटेंट करवाए, समाज को कोई फायदा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पंजाब स्थित यूनिवर्सल एजुकेशन सोसाइटी और देश भगत मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट मोहाली सहित कई जिलों में कॉलेज चलाते हैं। यह दोनों ही ट्रस्ट हैं। नियम के मुताबिक, ट्रस्ट का पैसा ट्रस्ट की गतिविधियों पर खर्च करना होता है, लेकिन ट्रस्टी इन पैसों का इस्तेमाल अपने निजी हित के लिए कर रहे थे। यह आयकर के नियमों का उल्लंघन है। 


इस बात की सूचना आयकर विभाग को मिली। उसके बाद टीम ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी। बुधवार को कई टीमें गठित हुईं और गुरुवार को प्रधान आयकर निदेशक एलके अग्रवाल, एडिशनल डायरेक्टर अंकुर अल्यि, डिप्टी डायरेक्टर जोतिंदर कौर बाजवा के नेतृत्व में टीमों ने मोहाली, चंडीगढ़ और बठिंडा के ठिकानों पर छापे मारे।

एक टीम ने यूनिवर्सल एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी गुरलाब व देश भगत मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी गुरप्रीत सिंह के मोहाली स्थित घर पर भी छापे मारे। इसके अलावा चंडीगढ़ सेक्टर-38 वेस्ट में ट्रस्टी से जुड़े कर्मचारियों के ठिकाने पर भी एक टीम ने रेड की। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बात का खुलासा नहीं कर सकते कि जांच के दौरान क्या-क्या मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed