{"_id":"c3e8af0e05ce01a995d16abefe39a613","slug":"including-dsp-4-arrested-with-40-lakhs-rupees-of-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख रिश्वत लेते डीएसपी समेत 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लाख रिश्वत लेते डीएसपी समेत 4 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने 40 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में डीएसपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शहर के दो बड़े उद्योगपति भी शामिल हैं। सीबीआई ने आरोपियों के पास से 40 लाख रुपये नगद बरामद किया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है। आरोपियों की पहचान ईओडब्लयू के डीएसपी राम चंद्र मीणा, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, सेक्टर-43 स्थित केएलजी होटल मालिक अमन ग्रोवर और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्कले शोरूम का मालिक संजय दहुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीबीआई ने डीएसपी मीणा के आफिस के कंप्यूटर का सीपीयू भी कब्जे में ले लिया है। वहीं सीबीआई की सर्च देर रात तक आरोपियों के आफिस, शोरूम और होटल में जारी थी।
विज्ञापन
सीबीआई के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर-305 को लेकर गुनीता चावला पत्नी हमरीत चावला और दीपा दुग्गल के विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए केस को सेक्टर-17 स्थित ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया था।
इस मामले में ईओडब्ल्यू ने दो दिन पहले ही दीपा दुग्गल के ससुर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, गुनीता चावला के पति हमरीत चावला की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हमरीत ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्कले शोरूम के मालिक संजय दहुला और सेक्टर-43 स्थित केएलजी होटल के मालिक अमन ग्रोवर को बिचौलिया बनाया था।