फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Incident of robbery in Tarn Taran caught on CCTV

Punjab: दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, बेटी लुटेरे से भिड़ी, घर के बाहर वारदात CCTV में कैद

Sat, 12 Nov 2022 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 01:07 AM IST
सार

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट की इस घटना के 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी (जांच) विशालजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Incident of robbery in Tarn Taran caught on CCTV
लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में अपने दो बच्चों को ट्यूशन सेंटर से घर लेकर आई स्कूटी सवार महिला से मारपीट कर दो लुटेरे ढाई तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। अपनी मां को जमीन पर गिरा देखकर आठ साल की बेटी अपनी जान की परवाह न करते हुए पिस्तौलधारी लुटेरे से भिड़ गई। यह घटना एसएसपी आवास से थोड़ी दूर और एसटीएफ ऑफिस के पास की है। हालांकि मौके पर 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


अमृतसर रोड पर पासी मेडिकल स्टोर चलाने वाले अमित पासी ने बताया कि उनकी कोठी मेडिकल स्टोर के साथ वाली गली में है। रोज की तरह अमित पासी के बच्चे नवरीति और अमितांश ट्यूशन गए थे। अमित पासी की पत्नी साकृति अपनी दोनों बच्चों को करीब साढ़े पांच बजे लेकर जब लौट रही थीं तो बाइक सवार दो लुटेरे रास्ते से ही पीछे लग गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभी साकृति अपनी कोठी के बाहर स्कूटी लगा ही रही थी कि लुटेरे ने पिस्तौल निकालकर उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों बच्चे और महिला जमीन पर गिर गए। लुटेरे ने महिला पर पिस्तौल के बट्ट से हमला किया। इस दौरान आठ साल की बेटी नवरीति ने जान की परवाह किए बिना लुटेरे का मुकाबला किया लेकिन लुटेरे ने बच्ची को धक्का दे दिया और महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट की इस घटना के 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी (जांच) विशालजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed