फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in name of marriage rape with minor girl in ludhiana

शादी का झांसा देकर नाबालिग की लूटता रहा आबरू

Fri, 09 Oct 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 09 Oct 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
in name of marriage rape with minor girl in ludhiana

शादी का झांसा देकर एक नाबालिग के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। आरोपी ने नाबालिग के साथ रोका भी कर लिया, लेकिन रोका कर वह विदेश भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


जब नाबालिग के परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। थाना शिमलापुरी पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर न्यू अमर नगर निवासी परमिंदर सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को वीरवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच करवा दी है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने कहा कि नाबालिग पढ़ाई करती है। आरोपी और पीड़ित नाबालिग के बीच में संबंध थे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से बात की।

इसके बाद आरोपी और पीड़ित का रोका कर दिया गया और शादी का समय तय हो गया। आरोपी युवक नाबालिग को धोखा देकर विदेश जाने की फिराक में था। जब पीड़ित परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

आबरू लूटने के लिए युवक ने बदला नाम और धर्म

in name of marriage rape with minor girl in ludhiana

उध्‍ार लुधियाना में ही एक युवक ने अपने धर्म के बारे में झूठ बोलकर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

थाना डिवीजन दो की पुलिस ने तेलिया वाली गली निवासी निशरात खान के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में युवती की मेडिकल जांच कराई गई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।

पीड़ित युवती की शिकायत के मुताबिक वह कोरियर कंपनी में काम करती है। काम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने अपना नाम निशांत शर्मा बताया था। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुराचार किया।

जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने सारी बात बताई। युवती ने खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत पुलिस के पास की। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed