फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in name of 85 thousand of insurance swindle of 12.30 lakhs

इंश्योरेंस के 85 हजार निकलवाने के नाम पर 12.30 लाख ठगी

Sun, 17 Jan 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
in name of 85 thousand of insurance  swindle of 12.30 lakhs

बुजुर्ग को इंश्योरेंस कंपनी में फंसे 85 हजार रुपये वापस दिलवाने के नाम पर 12.30 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और साइबर सैल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी केअनुसार सेक्टर 43 निवासी निर्मल सिंह पानेसर (81) ने सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनको फोन पर इंश्योरेंस कंपनी में फंसे 85 हजार रुपये वापस दिलवाने  और कंपनी के शेयर देने  के नाम पर जालसाजों ने 12.30 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


निर्मल ने बताया कि उसने एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में 85 हजार रुपये का प्लान लिया था। बाद में उन्होंने इंश्योरेंस कवर लेने से मना कर दिया था और पैसे वापस मांगे थे। लेकिन कंपनी ने उनको पैसे वापस नही किए। काफी दिन बीत जाने के बाद एक दिन उनके मोबाइल पर एक लड़की ने फोन कर 85 हजार रुपये वापस दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसके लिए उनको 30 हजार रुपये जमा करने को कहा। लड़की की बात में आकर उन्होंने पैसे दे दिए। उसके बाद लड़की के फोन लगातार आने लगे। लड़की ने निर्मल सिंह से एक कंपनी के मार्केट में जल्द आ रहे पब्लिक इश्यू  में पैसे इंवेस्ट करने का लालच दिया।

उन्होंने कंपनी में पैसे लगाने पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिया था। निर्मल सिंह उनकी बातों में आ गया। निर्मल सिंह ने पांच लाख, तीन लाख और 4 लाख रुपये के चेक उनके बताये खाते में लगा दिए। पैसे मिलने के बाद उस लड़की ने वृद्ध का फोन भी उठाना बंद कर दिया।


पीड़ित के साथ ये सारी ठगी 2015 में हुई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में सारे मामले की शिकायत दी। पुलिस ने निर्मल सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। केस साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed