फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in five cases Property dealer escapee Declar

पांच मामलों से था भगोड़ा, अब आया गिरफ्त में

Fri, 14 Mar 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
in five cases Property dealer  escapee Declar

चार एकड़ जमीन दिलाने के नाम पर बिजनेसमैन से तीस लाख रुपये ठगी करने के मामले में पकड़े गए खरड़ के प्रापर्टी डीलर अरुण कपिल ने चंडीगढ़, पंजाब में गैर इरादतन, चेक बाउस और धोखाधड़ी के दर्ज मामलों में भगौड़ा है।

विज्ञापन


यह खुलासा आर्थिक अपराध शाखा पुलिस द्वारा जांच के दौरान हुआ। जांच में सामने आया कि प्रापर्टी डीलर अरुण कपिल पांच मामलों में भगौड़ा हो चुका है।

आर्थिक अपराध शाखा के एसआई राकेश कुमार ने दस मार्च को बिजनेसमैन से तीस लाख ठगी मामले में पीयू से गिरफ्तार किया था।

सेक्टर-16 निवासी बिजनेसमैन विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए खरड़ के प्रॉपर्टी डीलर अरुण कपिल से संपर्क किया था।
विज्ञापन


उसने उन्हें खिजराबाद के पास चार एकड़ जमीन दिखाई थी। उन्हें जमीन प्रसद आ गई और जमीन का सौदा दो करोड़ रुपये में हो गया।

उन्होंने अरुण कपिल को तीस लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे। दो महीने बाद जब वह रजिस्ट्रारी करवाने के लिए अरुण से संपर्क किया तो जमीन के रेट बढ़ने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण कपिल ने उन्हें दो चेक वापस दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद प्रापर्टी डीलर कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

इन मामलों में हो चुका है भगौड़ा
गैरइरादतन हत्या मामला: सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में 17 जुलाई 2010 को दर्ज मामले में प्रापर्टी डीलर अरुण कपिला भगौड़ा घोषित
धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला: मोहाली स्थित कुराल पुलिस स्टेशनम में दर्ज एफआईआर नं. 116 में प्रापर्टी डीलर अरुण कपिला भगौड़ा घोषित
चेक बाउस मामले में:  चेक बाउस मामले में फतेहगढ़ साहिब की अदालत ने किया प्रापर्टी डीलर अरुण कपिला भगौड़ा घोषित
चेक बाउंस मामला: चंडीगढ़ जिला अदालत ने चेक बाउस मामले में प्रापर्टी डीलर अरुण कपिला को किया भगौड़ा घोषित
चेक बाउस मामला: चंडीगढ़ जिला अदालत ने चेक बाउंस मामले में प्रापर्टी डीलर अरुण कपिला को किया भगौड़ा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed