फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Imprisonment to Singer Malkeet Singh Boparai Daughter

पंजाबी गायक की बेटी ने इंग्लैंड में छात्र संग किया रेप

Tue, 20 Jan 2015 10:25 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Imprisonment to Singer Malkeet Singh Boparai Daughter

'तूतक-तूतक तूतीया', और 'गुड़ नालों इश्क मीठा' जैसे विख्यात पंजाबी गीतों को आवाज देने वाले गायक मलकीत सिंह बोपाराए की बेटी को इंग्लैंड की एक अदालत ने दो साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


गायक मलकीत की 28 वर्षीय बेटी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़के से उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए। गायक मलकीत की बेटी को सजा मिलने पर उसके पैतृक गांव हसनपुर के लोग खुद को काफी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि मलकीत को पंजाब के पहले पॉप गायक के रूप में जाना जाता है। उनके कारण ही गांव हसनपुर की दुनिया में पहचान बनी है।

गायक की बेटी का स्टूडेंट था नाबालिग

Imprisonment to Singer Malkeet Singh Boparai Daughter

गायक मलकीत सिंह की बेटी एक शिक्षक है, जिसने अपने ही 16 साल के विद्यार्थी से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे। ये मामला उस समय सामने आया था, जब दिसंबर 2013 में मलकीत की बेटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

मलकीत की बेटी आर्ट टीचर है, जोकि 2012 से बर्मिंघम के एक स्पेशल स्कूल में बच्चों को कला की शिक्षा देती थी। कुछ समय बाद उसकी दोस्ती 16 साल के लड़के से हो गई।

बताया जाता है कि वह उस लड़के से दिल से प्यार करती थी और अपना सबकुछ उसने उस लड़के को सौंप दिया था। वह लड़के को अपनी ओर से महंगे तोहफे खरीदकर देती थी। जब उस लड़के ने किसी और लड़की को अपना दोस्त बनाया, तब बात बिगड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed