फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   important update in jind gang-rape case, rohtak, haryana,

जींद की महिला से गैंगरेप मामले में चौंकानें वाला मोड़, पीड़िता पर ही आरोप

Sat, 13 Aug 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Aug 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
important update in jind gang-rape case, rohtak, haryana,
gangrape - फोटो : demo
जींद से रोहतक कास्मेटिक का सामान लेने आई महिला से गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। अब जेल गए एक आरोपी के परिजनों ने महिला पर आरोप जडे़ हैं। उनका कहना है कि वारदात वाले दिन महिला किसी अन्य के साथ होटल में थी।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। एसपी से मिलने पहुंचे आदर्श नगर निवासी आरोपी अनीश के परिजनों ने कहा कि केस दर्ज करवाने वाली महिला संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहती है। वह लोगों को फंसाकर उनसे रुपये ऐंठती है। अनीश के  परिजनों का कहना है कि जिस दिन महिला ने आरोप लगाया, उस दिन अनीश महिला के साथ था ही नहीं। महिला किसी अन्य युवक के साथ होटल में गई थी।
विज्ञापन


इसकी फुटेज भी पुलिस के पास है। बता दें कि एक सप्ताह पहले जींद की महिला ने गैंगरेप की शिकायत की थी। महिला ने किराए के घर में ही कास्मेटिक सामान की दुकान खोल रखी है। 3 अगस्त को वह दुकान का सामान लेने रोहतक आई थी। आरोप है कि सामान दिलवाने के बहाने एक दुकानदार ने दोस्तों से मिलकर उसके बलात्कार किया था। इस संबंध में पुलिस ने गांधीनगर निवासी अजय कुमार उर्फ टाटा और आदर्श नगर निवासी अनीश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed