यौन शोषण केस में संत गुरमीत को बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वियों के यौन शोषण और डेरा सच्चा सौदा के प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने 60 गवाहों के नाम सूची से हटाने के आदेश दिए हैं।
इस मामले में गवाह 98 लोगों में अब तक 29 के ही बयान दर्ज किए गए हैं जबकि शेष गवाहों में से अधिकतर का पता बदलने, मौत, विदेश में होने को देरी की वजह मानते हुए कोर्ट ने इनके नाम गवाहों की सूची से खारिज कर दिया।
शनिवार को इस मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत में जिरह के दौरान डेरामुखी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। हालांकि पांच अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से अदालत में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी।
मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को
इस मामले में पांच अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से अदालत में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। अदालत ने इस मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत सिंह को खुद को गवाह के तौर पर पेश करने की भी छूट दी है।
डेरे में साध्वियों के यौन शोषण मामले में केवल डेरा मुखी ही आरोपी हैं जबकि डेरा प्रबंधक की हत्या के मामले में डेरा मुखी सहित छह आरोपी हैं।
अब तक अदालत में 98 में 29 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। गत एक नवंबर को एक पीड़िता के ससुर टेक चंद अपनी गवाही में बयान से पलट गए थे। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा के मुताबिक, रंजीत सिंह मर्डर मामले के सभी आरोपी अदालत में पेश हुए हैं।