मोहाली में युवक बना 'शोले' का 'वीरू', पर 'बसंती' चौंकाने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर लिए गए पैसे इमिग्रेशन कंपनी ने नहीं लौटाए तो युवक ने चौंकाने वाला कारनामा कर दिया। युवक कंपनी की बिल्डिंग पर सबसे ऊपरी मंजिल की छत चढ़ गया और छलांग लगाने की धमकी देने लगा। मामला मोहाली के फेज-1 का है।
युवक ने सीधे तौर पर धमकाया कि कंपनी उसके डेढ़ लाख रुपये वापस करे। वरना वह कंपनी की छत से छलांग लगा देगा। मामले ने तुरंत ही तुल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह व कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को शांत कर नीचे उतारा।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक को साथ लेकर कंपनी के प्रबंधकों से मीटिंग की। घबराए कंपनी अधिकारियों ने मौके पर ही युवक के रुपयों का भुगतान कर दिया।
युवक को रुपये ले जाने में दिक्कत न आए। इसके चलते पुलिस की मौजूदगी में युवक के खाते में राशि जमा कराई गई। पैसे मिलने के बाद खुशी से युवक घर के लिए रवाना हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तो कंपनी ने लौटाए डेढ़ लाख
इस मौके मीडिया से बातचीत में युवक ने बताया कि उसका नाम सुनील बिश्नोई है। वह राजस्थान के जोधपुर जिले का है। उसने कुछ समय पहले सोचा था कि वह कनाडा में जाकर पैसा कमाएगा।
इसी बीच उसने एक दिन कंपनी का अखबार में विज्ञापन देखा। विज्ञापन पढ़ने के बाद उसने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी वालों ने उसे अच्छे तरीके से डील किया। इसके बाद वह कंपनी के मोहाली दफ्तर पहुंचा। वहां उसने कंपनी को डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कंपनी वालों ने उसे जल्दी ही वीजा लगाने का आश्वासन दिया।
लेकिन बाद में कंपनी अपनी बातों से पीछे हटनी लगी। कंपनी के प्रबंधकों ने उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया। वह कई बार शहर भी आया। लेकिन कंपनी के प्रबंधकों से उसे मिलने नहीं दिया गया। आखिर में उसने तय किया था कि या तो वह कंपनी से रुपये लेकर जाएगा। वरना अपनी जान दे देगा।