फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal relation: 5 month pregnant student killed during abortion

अवैध संबंध, 5 माह की गर्भवती छात्रा और दर्दनाक हादसा

Tue, 13 Oct 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Tue, 13 Oct 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
illegal relation: 5 month pregnant student killed during abortion

कॉलेज की छात्रा का संबंध युवक से था। इस दौरान वो गर्भवती हो गई। डॉक्टर के क्लिनिक में अवैध गर्भपात के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा। मामला हरियाणा के पिंजौर का है।

विज्ञापन


पुलिस ने बिटना रोड पर पशु अस्पताल के पास रविवार रात एंबुलेंस से एक युवती का शव बरामद किया। जांच में सामने आया कि युवती की मौत कर्णपुर में एक क्लीनिक में गर्भपात के समय हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्लीनिक की डॉक्टर प्रीति सोनी और आरोपी युवक देवेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 313, 314, 315 और पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बिटना रोड पर पशु अस्पताल के पास एंबुलेंस में एक युवती की डैड बॉडी रखी है। इसके बाद एसएचओ पिंजौर महिंद्र सिंह, एएसआई जिले सिंह, एचसी प्रदीप कुमार, एचसी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां एंबुलेंस से शव बरामद किया।

शिकायतकर्ता जिला शिमला निवासी युवती के पिता ने बताया कि वह छोटा शिमला में परिवार सहित रह रहे हैं। उनकी 21 वर्षीय सबसे छोटी बेटी बीए फाइनल में शिमला के डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थी। बीते शनिवार को वह कॉलेज गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

डॉक्टर और आरोपी लड़के ‌के खिलाफ केस दर्ज

illegal relation: 5 month pregnant student killed during abortion

लड़की के पिता ने बताया कि रविवार देर रात आरोपी देवेंद्र के दादा तुलसीदास ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी उसके पोते के साथ गई हुई है और वह पांच महीने की गर्भवती है।

देवेंद्र पिंजौर के धर्मपुरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह डॉक्टर रेड्डी कंपनी बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में नौकरी करता है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को तुलसीदास उनके पास शिमला आया और उसने बताया कि उसका पोता देवेंद्र उनकी लड़की को पिंजौर ब्लॉक के गांव कर्णपुर स्थित सोनी क्लीनिक पर डॉक्टर प्रीती सोनी के पास गर्भपात करवाने के लिए लेकर गया था।

जहां गर्भपात करने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 मानव हत्या, 313 स्त्री की सहमति के बिना गर्भ गिराना, 314 गर्भ गिराने से शिशु की मौत, 315 शिशु को जीवित पैदा होने से रोकना व 23 पीएनडीटी 1994 की एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉक्टर प्रीति सोनी के गांव कर्णपुर स्थित क्लीनिक पर छापा भी मारा। डॉक्टर सोनी फरार बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed