{"_id":"b199aa753e29627d165af8512eee7810","slug":"ilets-girl-student-gangrape-at-amritsar-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में बुला आईलेट्स की छात्रा से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे पार्टी में बुला आईलेट्स की छात्रा से गैंगरेप
Updated Sun, 26 Jul 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइलेट्स की एक छात्रा को बर्थ-डे पार्टी के बहाने तरनतारन के रेस्टोरेंट में बुलाकर तीन युवकों ने उससे गैंगरेप किया। रेस्टोरेंट की पहली मंजिल के कमरे में गैंगरेप के दौरान युवकों ने मोबाइल पर वीडियो बनाई।
वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा के कपड़े छिपा दिए और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता अमृतसर के पास निजी सेंटर में आइलेट्स की छात्रा है।
इसी सेंटर में तरनतारन निवासी कुलजीत सिंह और गांव बहिला निवासी पलविंदर सिंह उर्फ कलेर भी छात्र हैं। कुलजीत ने पीड़िता को अपने बर्थ-डे पर पार्टी देने के बहाने एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहीं पर वारदात हुई।

अश्लील वीडियो भी बनाया, कपड़े छिपाकर फरार
रेस्टोरेंट में आने पर आरोपी उसे रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए। जहां पहले कुलजीत और पलविंदर ने उसके साथ दुराचार किया। इस बीच उनका तीसरा साथी जगजीत सिंह उर्फ सेवक आया। उसने खुद को पंजाब पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताते हुए पहले उसे धमकाया और फिर उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता की अश्लील वीडियो अपने मोबाइल पर बनाई और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।
फरार होने से पहले आरोपियों ने युवती के कपड़े छिपा दिए और उसके पर्स से ढाई हजार रुपये निकाल कर ले गए। लड़की ने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी की जा रही है। देर शाम पीड़िता को सिविल अस्पताल तरनतारन लाया गया। जहां मेडिकल में उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है।