{"_id":"6fb76e4d2a4f08b0ee6caecd3ef4aee6","slug":"if-you-want-career-guidance-then-call-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहते हैं कैरियर गाइडेंस तो इस हेल्पलाइन पर करें फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाहते हैं कैरियर गाइडेंस तो इस हेल्पलाइन पर करें फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली छात्रों को दसवीं के बाद क्या सब्जेक्ट लेने चाहिए। वह किस कोर्स को चुनें, 12वीं के बाद किस कॉलेज में एडमीशन लें और कैरियर काउंसिलिंग संबंधी तमाम मदद अब घर बैठे-बैठे मात्र एक फोन कॉल से मिल जाएगी।
विज्ञापन
यह सुविधा पूरी तरह से फ्री होगी। जीएसआर एजुकेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (करेक्ट काउंसिलिंग कंपनी) की ओर से शहर के स्कूली छात्रों के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार से यह फ्री कैरियर ग्राइडेंस हेल्पलाइन शुरू की गई। यह सेवा तीन से 30 अप्रैल तक दोपहर तीन से छह बजे तक उपलब्ध रहेगी।
एक्सपर्ट करेंगे काउंसिलिंग
हेल्पलाइन पर एससीईआरटी चंडीगढ़ के काउंसलर बच्चों की काउंसिलिंग करेंगे। कंपनी के निदेशक गौतम सुशांत ने बताया कि हेल्पलाइन पर मनोचिकित्सक, शिक्षाविद्, रेस्ट काउंसिलिंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स होंगे, जो बच्चों की उनकी समस्या के अनुसार काउंसिलिंग करेंगे। हेल्पलाइन के नंबर 0172-5002572, 0172-5002573 और 8568900689 हैं।
विज्ञापन