Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IDFC Bank Scam Hotel Landmark Owner Vikram Wadhwa Arrested Range Rover Car Seized Two Days Ago

आईडीएफसी बैंक घोटाला: होटल लैंडमार्क का मालिक विक्रम वधावा गिरफ्तार, दो दिन पहले कब्जे में ली थी रेंज रोवर कार

Sat, 14 Mar 2026 11:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 11:29 AM IST
सार

चंडीगढ़ आर्थिक अपराध शाखा ने दो दिन पहले वधावा की रेंज रोवर कब्जे में ली थी। हरियाणा में हुए 590 करोड़ घोटाले मामले में भी विक्रम का नाम है।

विज्ञापन
IDFC Bank Scam Hotel Landmark Owner Vikram Wadhwa Arrested Range Rover Car Seized Two Days Ago
विक्रम वधावा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में हुए आईडीएफसी बैंक घोटाले में होटल लैंडमार्क के मालिक विक्रम वधावा को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच और ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ आर्थिक अपराध शाखा ने दो दिन पहले वधावा की रेंज रोवर कब्जे में ली थी। हरियाणा में हुए 590 करोड़ घोटाले मामले में भी विक्रम का नाम है। कई दिन से ईडी भी आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन

विक्रम वाधवा के खातों में ट्रांसफर हुई बड़ी रकम

मोहाली के होटल कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर विक्रम वाधवा के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस धनराशि को प्रिज्मा रेजीडेंसी एलएलपी, किनस्पायर रियल्टी एलएलपी और मार्टेल बिल्डवेल एलएलपी जैसी रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ मेगा स्टोर नाम की इकाई में भी बड़ी राशि ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


इस फर्म के पार्टनर मोहित गोयल के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां से धन के गबन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विक्रम वाधवा के ठिकानों पर भी छापेमारी कर कई दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि धन की हेराफेरी को छिपाने के लिए ज्वैलर्स और अन्य कारोबारी संस्थानों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। कई स्थानों पर फर्जी बिलिंग और संदिग्ध लेनदेन के जरिये सरकारी धन को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed