{"_id":"ba1677862f2114878b2c98b4a1be221e","slug":"icici-bank-staff-woman-commit-suicide-on-her-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICICI बैंक कर्मी युवती ने जन्मदिन पर फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ICICI बैंक कर्मी युवती ने जन्मदिन पर फंदा लगाया
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-46 में एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। हैरत की बात यह है कि लड़ने ने अपने जन्मदिन पर सुसाइड किया। पुलिस को युवती के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गुरमीत कौर (24) सेक्टर-46 के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती ने वर्क लोड के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाने से मिली जानकारी के अनुसार, गुरमीत कौर करीब छह माह पहले ही बेंगलूरू से कोर्स करके लौटी थी। वह सेक्टर-17 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करती थी। पुलिस ने बताया कि गुरमीत कौर का वीरवार को 24वां जन्म दिन था।
विज्ञापन
उसने सुबह मां से कहा कि उसका आज जन्मदिन है, वह आफिस देर से जाएगी। इसके बाद वह कमरे में चली गई और दोपहर में कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।