{"_id":"6127f74f8ebc3e7f4c6b41be","slug":"husband-wife-and-daughter-beaten-up-tied-to-a-tree-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार कर देने वाली घटना: पंजाब में दंपती और नाबालिग बेटी को पेड़ से बांधकर पीटा, अश्लील हरकतें भी कीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मसार कर देने वाली घटना: पंजाब में दंपती और नाबालिग बेटी को पेड़ से बांधकर पीटा, अश्लील हरकतें भी कीं
Fri, 27 Aug 2021 02:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:07 AM IST
सार
पीड़ित परिवार ने बताया है कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दंपती और नाबालिग बेटी को नीम के पेड़ से बांध पीटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले एक गांव में आरोपियों ने दंपती और उनकी नाबालिग बेटी को नीम के पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने मां-बेटी के कपड़े फाड़ उनके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इस पूरे वारदात की आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
उधर, पीड़ितों ने इस संबंध में थाना अमीर खास पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरी तरफ, थाना प्रभारी फतेह सिंह बराड़ का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके पास मारपीट का वीडियो भी पहुंच आ गया है। मामले की बारीकी से तहकीकात करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। ये लोग गलत धंधा करते हैं और उसकी बेटी को भी इसमें धकेलना चाहते हैं। बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे गुरुद्वारे से सेवा करके वह घर लौट रहे थे कि रास्ते में लगभग 12 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी उन्हें पकड़कर अपने घर ले गए। वहां तीनों को नीम के पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की हैं। आरोपियों ने पीटते वक्त वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
मामले की थाना अमीर खास पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि वह एससी वर्ग से संबंधित है। उसकी जिला और पुलिस प्रशासन से मांग है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए।