फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband went abrod, woman rape by brother-in-law

पति गए विदेश में, देवर ने लूट ली आबरू

Tue, 06 May 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 06 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
husband went abrod, woman rape by brother-in-law

अदालत में दी अर्जी में एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुराचार का आरोप लगाया है। उसने अपने दो बच्चों समेत उसे नारी निकेतन भेजने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


अदालत ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही विवाहिता की अर्जी स्वीकार करते हुए उसे बच्चों समेत नारी निकेतन जालंधर भेजने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


विवाहिता ने अदालत को दी अर्जी में बताया कि उसकी मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। पिता ने दूसरा विवाह कर लिया। उसके मायके में मदद करने वाला कोई नहीं था। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 2008 में हरदीप सिंह गांव चक्क कलां थाना दाखा जिला लुधियाना से हुआ था। वह दो बच्चों की मां है और उसका पति अरब में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि देवर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने इसके बारे में दादी सास और दादा ससुर को बताया लेकिन उन्होंने भी चुप्पी साध ली। तब उसने मोगा में दशहरा ग्राउंड में शपथ ली।


पीड़िता ने बताया कि वह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पिता ओर एक अन्य व्यक्ति उसपर ससुराल वापस आने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

जिला एवं सेशन जज जीएस बख्शी की अदालत ने पीड़िता के बयान दर्ज कर थाना अजीतवाल पुलिस को केस दर्ज करने के अलावा विवाहिता को नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed