फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered wife in Ludhiana of Punjab

सहेली के घर गई बेटी तो पति ने पत्नी को मार डाला, किया था प्रेम विवाह, बताई जा रही ये वजह

Tue, 17 Mar 2020 01:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पालम विहार इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने के कारण उसकी पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जब तक घायल महिला तारा देवी (30) को अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना सदर और चौकी ललतों कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी विजय कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार विजय और तारा देवी की लव मैरिज हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। वह इलाके में ही स्थित स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी विजय को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ संबंध हैं। इस कारण दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। 
विज्ञापन


दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। रविवार की शाम को विजय और तारा देवी की बेटी अपनी सहेली के घर चली गई। वह रात को वहीं रुकी थी। सोमवार की सुबह विजय और तारा के बीच फिर संबंधों की बात को लेकर झगड़ा हो गया और विजय ने तारा को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने तारा को को इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गई। आरोपी ने इसी दौरान तारा के सिर पर भारी चीज से हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों के अस्पताल ले जाने से पहले ही तारा देवी ने दम तोड़ दिया। चौकी ललतों कलां के इंचार्ज एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवासी है। अब यह नहीं पता चल पाया है कि वह मूलरूप से कहां के रहने वाले हैं। आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed