फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband murder his wife in Muktsar of punjab

मुक्तसरः पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल...ये वजह आई सामने

Fri, 21 Dec 2018 09:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
husband murder his wife in Muktsar of punjab
सांकेतिक तस्वीर

पत्नी के चरित्र पर शक के आधार पर एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने घोटने से महिला की हत्या कर दी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि गांव मांगटकेर निवासी सतपाल सिंह की शादी कुलदीप कौर के साथ हुई थी। सतपाल सिंह मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। 

विज्ञापन


सतपाल को अपनी पत्नी पर संदेह था। जिस कारण उनके घर में क्लेश रहता था। बुधवार रात को भी इसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया जो हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान सतपाल सिंह ने घोटना उठाकर कुलदीप कौर पर दो वार किए। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से मृतक कुलदीप कौर के भाई शमशेर सिंह के बयान पर सतपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed