पहले दिए तीन तलाक, हस्ताक्षर करने पर कर दी ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश..पत्नी की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस समय राज्य की पूरी सरकार रोहतक में सीएम की मीटिंग की तैयारियों में जुटी थी। उसी समय शहर के कमला नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन तलाक देने वाले पति के कहने पर बाइक पर पीछे बैठे साथी ने महिला और उसकी सहेली पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सहेली ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आनन-फानन में घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
दो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय कमलानगर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सहेली ने महिला के पति और अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया। आरोप है कि पति ने तीन माह पूर्व ही पत्नी को तीन तलाक दिया था। अब पत्नी तलाक के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रही थी, मगर पति उसका विरोध कर रहा था।
मृतक महिला के साथ स्कूटी सवार सहेली किरन ने बताया कि वह 15 दिनों से मृतक महिला के साथ उसके आनंद नगर स्थित घर में रह रही थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह स्कूटी से कपड़ों पर प्रेस कराने जा रही थी। जैसे ही दोनों कमला नगर पहुंचीं, इसी दौरान महिला का पति बाइक पर सवार होकर एक अन्य व्यक्ति के साथ आ रहा था। रास्ते में ही पति ने मृतक महिला के साथ गाली गलौज की। कहा कि आज तुझे हस्ताक्षर करना सिखाता हूं।
इतना कहते ही पति के कहने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला और किरन पर गोली चला दी। किरन ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जबकि पत्नी की छाती में गोली जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। वहीं घायल महिला को पीजीआई ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
ईद वाले दिन हुआ था तलाक
15 दिन पहले नौकरी की तलाश में आई थी किरन
उत्तराखंड के चम्पावत जिला निवासी किरन पंद्रह दिन पहले नौकरी की तलाश में रोहतक में आई थी। बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मृतक महिला से हुई। यहां दोनों में दोस्ती हो गई। मृतक महिला ने उसे रोहतक में नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद किरन उसी के साथ ही रहने लगी।
किरन की भूमिका संदेह के घेरे में
महिला की हत्या में पति और उसके साथी का नाम सामने आ रहा है। मृतका बागपत के नांगल गांव की जबकि पति गाजियाबाद का रहने वाला है। पिछले कई साल से दोनों रोहतक के आनंद नगर में रह रहे थे। अभी महिला के परिजन नहीं पहुंचे हैं। जांच की जा रही है। -राजेंद्र सिंह, एचएचओ, शिवाजी कॉलोनी
ईद पर विवाद के बाद पति के पास रह रहे थे दोनों बच्चे
किरन ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला और उसके पति का ईद पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद से पति रोहतक में ही किसी गोहाना रोड पर जाकर रहने लगा। 13 वर्षीय बेटा सोहेल और छोटा बेटा आवेश भी पति के साथ ही रह रहे थे।