{"_id":"5b5c4bd84f1c1b19208b7319","slug":"husband-commits-suicide-due-to-illegal-relations-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे जी जान से चाहा, सात फेरे लेकर हमसफर बनाया, वो निकली बेवफा...दुखी पति ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिसे जी जान से चाहा, सात फेरे लेकर हमसफर बनाया, वो निकली बेवफा...दुखी पति ने दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 28 Jul 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसे जी जान से चाहा, सात फेरे लेकर हमसफर बनाया। वो बेवफा निकली और जब पति के सामने उसका सच आया तो क्षुब्ध होकर उसने जिंदगी खत्म कर ली। घटना पंजाब के लुधियाना की है। कुछ दिन पहले दुबई से लौटे बसंत नगर निवासी करण आसत ने अपनी पत्नी के संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस बात का खुलासा करण के भाई ने किया है।
करण के भाई न्यू शिमलापुरी स्थित चिमनी रोड पर रहने वाले जोगिंदर सिंह ने थाना डाबा के पास इस बात की शिकायत की। पुलिस ने जोगिंदर की शिकायत पर करण की पत्नी विन्नी उर्फ दीप और उसकी सास मनिंदर कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जोगिंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके भाई की शादी आरोपी विन्नी के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। उसका भाई दुबई में काम के सिलसिले में रहता था। 24 जुलाई को वह वापस भारत लौटा था। 26 जुलाई को उसका भाई उससे मिलने के लिए आया था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
वह उसे डीएमसी अस्पताल ले गए जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। जोगिंदर सिंह के मुताबिक उसे पता चला कि उसकी भाभी विन्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ गलत संबंध थे। जिसके बारे में उसके भाई को पता चल गया था। आरोपी विन्नी के गलत संबंधों के बारे में उसकी मां मनिंदर कौर को भी पता था। जिनसे परेशान होकर करण ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि करण के शव का पोस्टमार्टम करा विसरा जांच के लिए भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।