{"_id":"623ebae105da736e925398a1","slug":"husband-beaten-female-spo-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: महिला थाने में तैनात एसपीओ को पति ने लात-घूसों से पीटा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: महिला थाने में तैनात एसपीओ को पति ने लात-घूसों से पीटा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज
Sat, 26 Mar 2022 12:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:37 PM IST
सार
महिला एसपीओ ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला थाना में एसपीओ के पद पर तैनात कर्मचारी को उसके पति द्वारा लात-घूसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव करनौली निवासी महिला आशा रानी ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति जगसीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव करनौली निवासी आशा रानी ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके है।
विज्ञापन
वह एसपीओ महिला थाना सेफ हाउस में कार्यरत है। आरोप है कि उसका पति जगसीर सिंह रोजाना डयूटी पर आने व जाने के दौरान लड़ाई-झगड़ा करता है। 25 मार्च की सुबह जब वह डयूटी पर जा रही थी तो पति ने झगड़ा कर लिया और लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उसके दाहिने कान में चोट लगी है। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल की। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन