फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband beaten female SPO in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: महिला थाने में तैनात एसपीओ को पति ने लात-घूसों से पीटा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

Sat, 26 Mar 2022 12:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 12:37 PM IST
सार

महिला एसपीओ ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband beaten female SPO in Fatehabad of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला थाना में एसपीओ के पद पर तैनात कर्मचारी को उसके पति द्वारा लात-घूसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव करनौली निवासी महिला आशा रानी ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति जगसीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव करनौली निवासी आशा रानी ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके है। 

विज्ञापन


वह एसपीओ महिला थाना सेफ हाउस में कार्यरत है। आरोप है कि उसका पति जगसीर सिंह रोजाना डयूटी पर आने व जाने के दौरान लड़ाई-झगड़ा करता है। 25 मार्च की सुबह जब वह डयूटी पर जा रही थी तो पति ने झगड़ा कर लिया और लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उसके दाहिने कान में चोट लगी है। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल की। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed