फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband and wife died in road accident including 7 year old Child in patiala

दर्दनाकः एक पल में छिन गई हंसते-खेलते परिवार की खुशियां, पहले पति-पत्नी की हुई मौत...फिर

Thu, 07 Feb 2019 10:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
husband and wife died in road accident including 7 year old Child in patiala
सांकेतिक तस्वीर

एक पल में ही हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छिन गई। पता नहीं किसकी नजर लगी और वो हो गया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल, एक सड़क हादसे में  पति-पत्नी और सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा पंजाब के पटियाला में नाभा-भादसों रोड पर हुआ। दंपती बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी जिस कारण हादसा हुआ।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी रोहटी पुल के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि गांव बीमड़ (संगरूर) के रहने वाले गुरदीप सिंह, पत्नी बेबी, सात साल के बेटे जशन के साथ किसी समागम में हिस्सा लेने के बाद बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नाभा-भादसों रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
विज्ञापन


हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात साल का बच्चा गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था जिस समय हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed