Punjab News: मुक्तसर में सड़क हादसे में सिरसा के दंपती की मौत, सात माह की गर्भवती थी महिला
थाना लंबी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे में दंपती की मौत हो गई है। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव खुडियां गुलाब सिंह वाला के पास नेशनल हाइवे नौ पर टिप्पर-ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों दवा लेने कार से मलोट जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव घुक्कियांवाली निवासी प्रेम चंद ने बताया कि उनकी पुत्रवधू नवदीप कौर गर्भवती थी। रविवार रात बेटा जगप्रीत सिंह और बहू कार से दवा लेने मलोट जा रहे थे। वह खुद समधी मलकीत सिंह के साथ बेटे की कार के पीछे अन्य कार से जा रहा था। जब बेटा कार लेकर जीटी रोड खुडियां से चन्नू लिंक रोड के पास पहुंचा तो एक टिप्पर ट्राला चालक ने बिना इशारा के तेजी व लापरवाही गाड़ी मोड़ दी।
इससे जगप्रीत सिंह और पुत्रवधू नवदीप कौर की गाड़ी टिप्पर ट्राला में घुस गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। थाना लंबी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर्मचारी की सड़क हादसे में गई जान
गिद्दड़बाहा के पुलिस कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर आते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोठे हिम्मतपुरा निवासी गुरसेवक सिंह (35) पुत्र बलिजंदर सिंह लुधियाना के जगरांव में बतौर सिपाही तैनात था। गुरसेवक सिंह सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से मुक्तसर आ रहा था।
मृतक गुरसेवक सिंह पंजाब पुलिस की नौकरी से पहले फौज में नौकरी करता था। अब करीब छह साल पहले वह पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात हुआ था। गुरसेवक सिंह के एक चार साल का बेटा है। मृतक के पिता बलिजंदर सिंह और माता श्री हजूर साहिब गए हैं। घर में पत्नी सुखवीर कौर व बेटा मौजूद हैं। थाना कोटभाई पुलिस ने मृतक गुरसेवक के शव का सिविल अस्पताल (गिद्दड़बाहा) में पोस्टमार्टम करवाया।
फिरोजपुर: कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
मक्खू के गांव रसूलपुर के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुखराज सिंह निवासी लहरा बेट ने बताया कि उसका पिता जोगिंदर सिंह (68) बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही रसूलपुर के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जोगिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। थाना मक्खू पुलिस ने सुखराज सिंह के बयान पर आरोपी कार चालक रोबिनदीप सिंह निवासी माछीके जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।