फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died in road accident in Firozpur

पंजाब: फिरोजपुर में कार की टक्कर से दंपती की मौत, संगरूर में करंट से दो की गई जान

Tue, 02 Jun 2020 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife died in road accident in Firozpur

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव जीवां अराई के पास कार और बाइक की भिड़ंत होने से दंपती की मौत हो गई और चार साल की पोती जख्मी हो गई। जख्मी पोती को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात पूर्ण सिंह अपनी पत्नी रेशमा और पोती रैना के साथ बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर से किसी रिश्तेदार से मिलकर गांव मियां (फाजिल्का) लौट रहे थे। गांव जीवां अराई के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्ण सिंह, रेशमा व रैना गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पूर्ण सिंह व रेशमा की मौत हो गई। आरोपी चालक घटनास्थल पर कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पंजाब में शराब हुई महंगी, सरकार ने लगाया कोविड सेस, प्रति बोतल 5 से 50 रुपये बढ़ेंगे दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्ण सिंह के बेटे गुरजिंदर सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता उसकी चार साल की बेटी रैना को अपने साथ लेकर फिरोजपुर किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे और सोमवार रात अपने गांव मियां लौट रहे थे। रात करीब पौने दस बजे फोन आया कि माता-पिता अस्पताल में दाखिल हैं। जब अस्पताल पहुंचा तो उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी और बेटी रैना जख्मी हालत में अस्पताल मे दाखिल थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिए। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।

संगरूर: पेड़ काटते समय लगा करंट, दो की मौत

ठेके पर पेड़ों की कटाई करने वाले दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा लहरागागा के नजदीकी गांव नंगला में हुआ। गांव नंगला निवासी गुरदीप सिंह (38) और साधू सिंह (55) लंबे समय से पेड़ों की कटाई का काम कर रहे थे। सोमवार को वह गांव के रहने वाले कृष्ण सिंह के खेत में पेड़ काट रहे थे। 

शाम तक काम न निपटने की वजह से कटाई का काम बीच में ही छोड़ गए। मंगलवार सुबह दोबारा खेत गए तो पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की 11000 केवी लाइन के ऊपर टहनियां गिरीं हुई थी। उसे हटाते समय दोनों को बिजली का जोरदार झटका लगा। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना लहरागागा के सहायक थानेदार जगसीर सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया है।

फिरोजपुर: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव सांदे हाशम के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। सुखविंदर कौर पत्नी बुध प्रकाश निवासी गांव सैद जलालपुर जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति बुध प्रकाश (25) निवासी चक अराइयां वाला बाइक से ससुराल से लौट रहा था।

गांव सांदे हाशम के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बुध प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, उक्त हादसे की जांच कर रहे एएसआई बलदेव सिंह के मुताबिक सुखविंदर कौर के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है। 

गुरुहरसहाय: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो युवक जख्मी 
गांव श्री वाला बराड़-कन्या वाली के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। दोनों घायलों को फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जानकारी के अनुसार सोनू और उसका दोस्त कार में सवार होकर गुरुहरसहाए की तरफ से आ रहे थे। गांव श्री वाला बराड़-कन्या वाली के बीच कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में गिर गई। इससे कार में सवार दोनों नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed