{"_id":"64829f88cf7be4987d03c483","slug":"husband-and-wife-brutally-murdered-at-manwal-bagh-in-pathankot-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में दंपती की हत्या, घर में अकेले थे, महिला के मुंह में ठूसे थे प्लास्टिक के लिफाफे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पठानकोट में दंपती की हत्या, घर में अकेले थे, महिला के मुंह में ठूसे थे प्लास्टिक के लिफाफे
Fri, 09 Jun 2023 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:19 AM IST
सार
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है। दंपती घर में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
पठानकोट में दंपती की हत्या।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट शहर के मनवाल बाग में दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक हत्या गुरुवार शाम को ही कर दी गई थी लेकिन इस वारदात का पता देर रात 11 बजे लगा।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए। प्रथम दृष्टया मामला लूट का दिखाई देता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Tweet War: सीएम पर फिर भड़कीं नवजोत कौर, कहा-मान साहब, आप सिद्धू की गिफ्ट में दी कुर्सी पर बैठे हैं
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है। दंपती घर में अकेले रहते थे। इनके दोनों बेटे इंग्लैंड में रहते हैं, जबकि बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है।
देर रात मिली जानकारी के बाद एसएसपी हर कमलप्रीत सिंह खख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे डीएसपी धारकला रजिंदर मन्हास ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद पूरा मामला उजागर किया जाएगा।