फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hurled from roof to son in law's father

दामाद के घर में घुसी और समधी को छत से फेंका

Wed, 19 Aug 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, बटाला(पंजाब) Updated Wed, 19 Aug 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
hurled from roof to son in law's father

पत्नी की मां उनके घरेलू

विज्ञापन
मामले में दखलअंदाजी करती रहती थी एक दिन दामाद के घर में घुसकर सास ने साथी संग उसके पिता को छत से धक्का दे दिया। मामला पंजाब के बटाला का है।

गांव अरलीभन्न में मंगलवार देर रात दामाद के घर में घुसकर सास और उसके एक साथी ने उसके पिता को घर की छत से धक्का दे दिया। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस ने दामाद के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी सास और उसके साथी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

लाड़ी मसीह पुत्र पूर्ण मसीह वासी अरलीभन्न ने बताया कि अक्सर उनकी पत्नी सुखराज के साथ उनकी अनबन बन रहती थी। इसके कारण उनकी सास उनके घर में दखलअंदाजी करती थी। चार दिन पहले उनकी पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात करीब दस बजे उनकी सास भोली पत्नी सादक मसीह वासी देहड़ बलविंदर सिंह वासी बबरी गुरदासपुर के साथ उनके घर पर आ धमकी और मारपीट की कोशिश की। जब उनके पिता पूर्ण मसीह ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और छत से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के प्रभारी इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed