फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   huge firing in two groups for chair at ludhina of punjab, one critically injured

जरा सी बात पर विवाद और दो गुटों में फायरिंग, वारदात CCTV में कैद

Sat, 17 Dec 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 17 Dec 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
huge firing in two groups for chair at ludhina of punjab, one critically injured
Firing
जरा सी बात पर विवाद हुआ और दो गुटों में गोलियां चली गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। सराभा नगर की छोटी मार्केट में एक ढाबे पर कुर्सी उठाने को लेकर हुआ विवाद गोलीबारी का कारण बना।
विज्ञापन


पहले तकरार हुई और इसी दौरान एक युवक ने दूसरे गुट पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली दूसरे गुट के युवक के पांव पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी पहचान डुगरी के रहने वाले अमरिंदर सिंह के रुप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीसीपी क्राइम भूपिंदर सिंह, थाना सराभा नगर की पुलिस के साथ साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कुछ कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अमरिंदर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।

पहले हवाई फायरिंग की, फिर सीधी चलाई गोलियां

huge firing in two groups for chair at ludhina of punjab, one critically injured
firing
अमरिंदर के भाई हरिंदर ने कहा कि वह और उसका भाई शुक्रवार को किसी से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद वह और उनके दोस्त नितीश और सिमरन खाना खाने के लिए कांता ढाबे पर चले गए। इसी दौरान उनकी टेबल पर एक कुर्सी कम पड़ गई तो उन्होंने साथ पड़ी एक कुर्सी उठा ली। यह देखकर वहां पहले से मौजूद युवक ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी कि उसने कुर्सी किससे पूछ कर उठाई।

इसी बात को लेकर उनकी काफी बहस हुई, लेकिन लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया। कुछ समय बाद वह सभी ढाबे से बाहर आए तो पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पहले तो आरोपियों ने हवा में गोलियां चलाई। उसके बाद वह सीधी गोलियां चलाने लगे। इससे पूरी मार्केट में भगदड़ मच गई। एक गोली अमरिंदर के पांव में लगी, जबकि दो गोलियां उसकी कार पर लगी।

एक गोली बंद पड़ी दुकान के शटर पर लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed