HTET का पेपर लीक, HBSE ने रद्द की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित एचटेट लेवल-तीन (पीजीटी) का पर्चा लीक हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बेसिक प्रश्न पत्र की आंसर की बरामद हुई है।
आंसर की को व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल पर भेजा गया था। इस मामले में दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र जींद से नहीं बल्कि बाहर से आउट हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन मोबाइल और एक गाड़ी बरामद की है।
इनके कब्जे से बरामद आसंर की को मूल पेपर से मिलान किया तो उनमें से अधिकतर प्रश्न हूबहू थे। पुलिस ने आंसर की को कब्जे में लेकर जांच के लिए शिक्षा विभाग को भेज दिया है। जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। उधर बोर्ड ने मोबाइल फोन पर आंसर की पकड़े जाने के परीक्षा रद कर दी है। इस परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। हालांकि रविवार को होने वाली लेवल एक व दो की परीक्षा पूर्ववत होगी।
पुलिस के अनुसार एचटेट लेवल तीन की परीक्षा अपराह्न तीन बजे शुरू होनी थी। दोपहर में सूचना मिली कि राजकीय महिला कॅलेज के पास एक गाड़ी में दो युवक और एक महिला बैठी है, जिनके पास एचटेट की आंसर की है। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन तब तक वे लोग वहां से निकल चुके थे। इसके बाद पुलिस ने शहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
परीक्षा केंद्र पर मूल प्रश्नपत्र से मिलान पर आसंर की सही पाया गया
पेपर शुरू होने के कुछ समय पहले वही गाड़ी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास स्थित चक्की मोड़ के पास आकर खड़ी हो गई। पुलिस वहां पहुंची तो युवक गाड़ी को भागने लगे। कुछ ही दूरी पर जाकर उन्होंने एक निर्माणाधीन कोठी के पास गाड़ी को रोक लिया।
दोनों युवक गाड़ी से उतकर शौच करने का बहना बनाने लगे। इस दौरान पुलिस उनके पास ही खड़ी रही। इसी दौरान युवकों ने अपने पास मौजूद मोबाइल फोन को खाली प्लाट में उगी झाड़ियों में फेंक दिया। ऐसे में पुलिस को शक हुआ और युवकों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया।
जांच में मिली आंसर की
पुलिस ने मोबाइल फोन को खंगाला तो एचटेट लेवल तीन के बेसिक प्रश्न पत्र के 90 सवालों की आसंर की बरामद हुई, जो व्हाटसएप के माध्यम से आई हुई थी। पुलिस ने इस आंसर की का मोतीलाल स्कूल के परीक्षा केंद्र पर मूल प्रश्नपत्र से मिलना किया तो सही पाया गया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान गांव उचाना निवासी संदीप और नरवाना के सुभाष नगर निवासी अमित के रूप में हुई। इनसे पूछताछ के आधार पर एक परीक्षा केंद्र के पास से नरवाना के ही मोरपत्ती निवासी रणधीर को भी गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके पास आंसंर की व्हाटसअप के जरिए आई है और पेपर शुरू होने से लगभग पौना घंटे ही पहले रिसीव हुई। इसके बाद उन्होंने महिला परीक्षार्थियों को कागज पर अंसर की को नोट करवा दिया। एक महिला राजकीय महिला कॉलेज में, जबकि दूसरी महिला हिंदू कन्या महाविद्यालय में परीक्षा देने चली गई। परीक्षा खत्म होते ही पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी
परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही डीसी विनय सिंह तथा एसएसपी अभिषेक जोरवाल सिविल लाइन चौकी में पहुंचे। डीसी तथा एसपी ने हिरासत में लिए गए आरोपियों से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली आंसर की को शिक्षा विभाग के पास जांच के लिए भेज दिया।
एसआईटी का किया गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार रेंज के आई अनिल कुमार राव ने जींद के सिटी डीएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने व्हाटसएप पर आए नंबर के आधार पर प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
शीघ्र घोषित होगी आगामी तिथि
बोर्ड सेक्रेटरी पंकज ने बताया कि जींद के प्रशासन के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि एक बाहरी व्यक्ति से परीक्षा संचालित होने के दौरान प्रश्न-पत्र संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच की गई तो प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि लेवल-3 परीक्षा प्रश्न पत्र निर्धारित समय से पूर्व अनाधिकृत रूप से किसी व्यक्ति के पास उपलब्ध था।
इसलिए, 14 नवंबर की लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा को रद कर दिया गया है। इस परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि लेवल तीन की परीक्षा रद होने का असर 15 नवंबर को होने वाली लेवल-एक व लेवल-दो की परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। दोनों परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी।