फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   house made rape case hearing today

नौकरानी से रेप केस की सुनवाई आज

Mon, 18 Nov 2013 09:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 18 Nov 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
house made rape case hearing today
चंडीगढ़। नौकरानी से रेप के आरोपी व्यवसायी मंजीत अरोड़ा के केस की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


मंजीत ने जज के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए अपना केस दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की अपील जिला एवं सेशन जज से की थी।

इस बीच मंजीत अरोड़ा ने कहा है कि रिश्वत लिए जाने की शिकायत लिखित रूप में वह सोमवार को सीबीआई को सौपेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी उन्होंने अर्जी दी है।

मंजीत का दावा है कि पंचकूला निवासी डॉक्टर नरेश मित्तल और बलबीर चौधरी ने उसे मामले में बरी कराने का आश्वासन देते हुए जज के नाम पर पचास लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


केस हिस्ट्री
सात जनवरी 2010 को फैदा निवासी महिला ने सेक्टर 34 निवासी मंजीत अरोड़ा पर उसकी नाबालिग बेटी को घर पर काम करने के लिए नौकरी पर रखा था।

मगर मंजीत ने नौकरानी को मुम्बई निवासी बेटी के पास काम करने के लिए भेज दिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि इस दौरान मंजीत अरोड़ा मुम्बई गया और उसने वहां उसकी बेटी से दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की शिकायत पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मंजीत अरोड़ा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed