फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   house falling, two workers died, hisar house falling, crime, hisar, haryana

बिना सूझ-सूझ के बनाया दो मंजिला मकान गिरा, दो की मौत

Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद(हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद(हिसार) Updated Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
house falling, two workers died, hisar house falling, crime, hisar, haryana
नारनौंद में घर गिरने के बाद अचाव अभियान चलाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
नारनौंद कस्बे के बुड़ाना रोड पर बिना किसी सूझ-बूझ के बनाया गया दो मंजिला मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी। मोठ निवासी मजदूर सतपाल ने बताया कि नारनौंद के बुड़ाना रोड पर राजेश ठकराल उर्फ राजू पंजाबी ने एक मकान का निर्माण किया हुआ था।
विज्ञापन


मकान की दीवारें चार इंची ही थीं और मकान दो मंजिला तैयार किया हुआ था। बीच से दीवारों में दरार आ गई। इस कारण उन दीवारों को ठीक करने के लिए उसने मोठ निवासी मिस्त्री 55 वर्षीय रामकिशन और बिजेंद्र को लगाया हुआ था। सतपाल, सूरजभान और श्रवण मजदूरी पर आए हुए थे। जैसे ही ऊपर के कमरे की दीवारों को सहारा देने के लिए मकान के अंदर काम कर रहे थे कि अचानक ऊपर के कमरे की छत गिर गई।
विज्ञापन


उसके दबाव में नीचे की भी छत गिर गई। इससे श्रवण तो बचकर भागने में कामयाब हो गया, लेकिन उसका पिता रामकिशन और बिजेंद्र मकान के अंदर ही दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामकिशन मिला। उसको बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब आधा घंटे के बाद बिजेंद्र मिला और अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।


अस्पताल में तीन लोगों को लाया गया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि एक मजदूर को कुछ चोटें आई हैं, उसको उपचार के लिए हिसार रेफर कर दिया गया है।
- कृष्ण कुमार, डॉक्टर सरकारी अस्पताल

दो मंजिला मकान गिरने से दो लोग दब गए थे, लेकिन जब तक उनको निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  
- मंदीप सांगवान, थाना प्रभारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed