{"_id":"5b4b59d64f1c1be94b8b4d15","slug":"hotel-staff-murder-to-security-guard-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मचारियों ने सिक्योरिटी गार्ड को उतारा मौत के घाट, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल कर्मचारियों ने सिक्योरिटी गार्ड को उतारा मौत के घाट, वारदात सीसीटीवी में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल में मौजूद पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल सेवन स्टार में शनिवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड हरजिंदर सिंह की होटल के ही दो कर्मचारियों ने बेसबॉल बैट मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी होटल मालिक की कार और सिक्योरिटी गार्ड की राइफल के अलावा होटल से कैश और अन्य दस्तावेज लेकर भाग गए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है।
डीएसपी सिटी सतनाम सिंह ने बताया कि होटल के सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस ने होटल के दो वेटरों रजनीश और गुलशन निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों वेटर ने देर रात सिक्योरिटी गार्ड हरजिंदर सिंह की बेसबाल का बैट मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी होटल के रिसेप्शन से कैश, मालिक की कार की चाबी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी कर रही है।
होटल के मालिक हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी कर्मचारी उनके होटल में काम करते थे। एक 20 दिन से तो दूसरा तीन महीने से यहां कार्यरत था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उनकी 18 लाख की कार लेकर फरार हो गए।