फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur youth hanged himself in Dubai

Hoshiarpur News: होशियारपुर के रवि ने दुबई में फांसी लगाकर दी जान, जालंधर के युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 03 Dec 2022 12:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

परमजीत ने बताया कि उसके लड़के का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवक हनी ने उनके लड़के का फोन छीन कर उस लड़की को गलत मैसेज भेजा और उनके बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Hoshiarpur youth hanged himself in Dubai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले पांच साल से रोजी-रोटी कमाने दुबई गए प्रखंड माहिलपुर के गांव बाड़ी कलां निवासी युवक रवि कुमार ने जालंधर निवासी युवक से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर परिजनों को जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को पत्र लिखकर युवक का शव दुबई से लाने और कथित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


 रवि कुमार के पिता परमजीत कुमार, भाई विजय कुमार निवासी बडियां कलां ने नगर कल्याण क्लब अध्यक्ष चंचल वर्मा व भाजपा नेता डॉ. दिलबाग राय को युवक के सभी कागजात दिए। उन्होंने बताया कि रवि कुमार को 2017 में कर्ज लेकर दुबई भेजा था। कुछ दिन पहले उसने फोन कर बताया कि बगल की बिल्डिंग में रहने वाला जालंधर निवासी हनी कथित तौर पर परेशान कर रहा है। परमजीत ने बताया कि उसके लड़के का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवक हनी ने उनके लड़के का फोन छीन कर उस लड़की को गलत मैसेज भेजा और उनके बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed