दरिंदगी! पोते ने दादा-दादी को दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोते ने दादा-दादी को दर्दनाक मौत दी। ऐसा करने का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मामला हरियाणा का है। यहां झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित गांव माछरौली में एक पोते ने जमीनी विवाद के चलते अपने दादा-दादी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में ही पोते की भूमिका संदिग्ध नजर आई है। आरोपी ने पुलिस को बरगलाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सख्ती करने पर वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।
जमीन बंटवारे को लेकर हुई थी बहस
पुलिस ने बताया कि गांव माछरौली निवासी शिवनारायण और उसकी पत्नी गिंदोड़ी देवी की हत्या उसी के पोते विक्की ने की है। विक्की अपने परिवार के साथ नजफगढ़ में रहता है।
वह जमीन बंटवारे को लेकर अपने दादा-दादी से खुश नहीं था। विक्की दो दिन पहले अपने दादा-दादी से मिलने आया था। यहां फिर से दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर बहस हुई। इस बहस के चलते विक्की ने दादा-दादी की हत्या करने की साजिश रच ली।
खेतों में पानी देने के बहाने ले गया था
डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी विक्की बृहस्पतिवार की रात दादा-दादी को खेतों में पानी देने के बहाने लेकर गया। यहां उसने पहले अपनी दादी गिंदोड़ी देवी की ईंट मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद ट्यूबवेल के पास बैठे दादा शिवनारायण पर ईंटों से हमला कर दिया। वह तब तक अपने दादा के सिर पर ईंट मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।